GRP ने ट्रेन में चोरी करने वाले दो आरोपी अरेस्ट किये

सतना: जीआरपी सतना ने ट्रेन में चोरी करने वाले दो आरोपियों, शेषमणि वर्मा और शिवम सोनी को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.85 लाख रुपये के आभूषण और मोबाइल बरामद किए। आरोपी ट्रेन 18206 नवतनवा एक्सप्रेस में यात्रियों के सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल चोरी करते थे। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें पकड़ा और कार्रवाई की।

जीआरपी अप थाना प्रभारी राजेश राज के अनुसार लोकेशन के आधार पर संदेही शेषमणि वर्मा पिता कोदू लाल वर्मा उम्र 23 साल निवासी कृष्ण नगर सतना को अभिरक्षा में लेकर चोरी गये मोबाइल के संबंध में पूछताछ की जिसने मोबाइल वीवो कंपनी का स्वंय के पास होना तथा मो. अपनी ही क्षेत्र के शिवम सोनी पिता रमेश प्रसाद सोनी उम्र 22 साल निवासी टिकुरिया टोला सतना से लेना बताया। शिवम सोनी की तलाश की गई जो टिकुरिया टोला मे दस्तयाब हुआ जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जिसने दोनो अपराध करना स्वीकार किया।

Next Post

बर्खास्त बिशप को रिमांड पर लेकर EOW कर रहा गबन के राज जानने का प्रयास

Wed May 7 , 2025
जबलपुर:ईओडब्ल्यू जबलपुर ने धोखाधड़ी और कूट रचना के आरोप में लंबे समय से फरार पूर्व बिशप पी.सी. सिंह को कर्नाटक से गिरफ्तार किया। सिंह पर बास्र्लेय स्कूल, कटनी की मुआवजा राशि 2.45 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि सिंह ने चेयरमैन एनडीटीए पॉल दुपारे […]

You May Like