जबलपुर:ईओडब्ल्यू जबलपुर ने धोखाधड़ी और कूट रचना के आरोप में लंबे समय से फरार पूर्व बिशप पी.सी. सिंह को कर्नाटक से गिरफ्तार किया। सिंह पर बास्र्लेय स्कूल, कटनी की मुआवजा राशि 2.45 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि सिंह ने चेयरमैन एनडीटीए पॉल दुपारे के साथ मिलकर मुआवजा राशि को कूट रचित दस्तावेजों के जरिए हड़पा और अन्य खातों में स्थानांतरित किया। पी.सी. सिंह के खिलाफ देशभर में 64 मामले दर्ज हैं, जबकि चेयरमैन पॉल दुपारे अब भी फरार है।
ऐसे किया था गबन
ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ कि बास्र्लेय स्कूल, कटनी की मुआवजा राशि 2,45,30,830 रूपये प्राप्त करने के लिए संबंधित न्यायालय में प्रिंसिपल बास्लॅय स्कूल की ओर से कूट रचित पत्र प्रस्तुत किया तथा राशि को एनडीटीए के अधिकृत खातों में हस्तांतरित न कर अन्य खातों में हस्तांतरित कर गबन किया गया। जांच में यह बात सामने आई कि पूर्व बिशप पी.सी.सिंह के द्वारा मुआवजा राशि के संबंध में एनडीटीए से न तो अनुमति प्राप्त की गई और न ही अवगत करवाया गया। जबकि एनडीटीए इसके संबंध में अधिकृत है।
