ग्वालियर एयरपोर्ट पर नीदरलैंड से आए यात्री के पास मिला जीपीएस डिवाइस, केस दर्ज

ग्वालियर: राजमाता एयरपोर्ट महाराजपुरा पर आज मंगलवार को सुरक्षा जांच के दौरान नीदरलैंड के यात्री के पास से प्रतिबंधित जीपीएस डिवाइस बरामद हुआ है. सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई के लिए महाराजपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है.
प्रतिबंधित डिवाइस जीपीएस के साथ हिरासत में लिए गए डच नागरिक से कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपी दिल्ली रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां सुरक्षा चेक के दौरान उसके बैग में जीपीएस मिला, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

वह आज शाम 4:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था।रिपोर्ट के मुताबिक रेम्को निवासी नीदरलैंड नागरिक स्लेगटेन इंडिगो की उड़ान से सोमवार शाम 4:35 दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था. आरोपी सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक्स-रे नंबर-2 पर पहुंचा, जहां तैनात एसआई को जांच के दौरान डच नागरिक के बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी.

सुरक्षा चेक के दौरान डच नागरिक के बैंग में संदिग्ध वस्तु दिखी, जिसके बाद जब बैग की जांच की गई तो उसके बैग में जीपीएस डिवाइस मिला. जांच अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी. इसके बाद सीआईएसएफ ने यात्री और उसके पास मिले सामान को पुलिस के हवाले कर दिया.

मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि विदेशी नागरिक से पूछताछ जारी है और उसके भारत में ठहराव और डिवाइस के उद्देश्य की जांच की जा रही है.बताया जाता है कि डच यात्री से पूछताछ की गई, लेकिन वह संबंधित अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका.

Next Post

बीएलए के सत्यापन के लिए शहर कांग्रेस आज घोषित करेगी वार्ड प्रभारी

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर: शहरी क्षेत्र के बीएलए के सत्यापन के लिए शहर कांग्रेस आज वार्ड प्रभारी घोषित करेगी। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुन: निरीक्षण कार्यक्रम 4 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस […]

You May Like