जबलपुर: शहरी क्षेत्र के बीएलए के सत्यापन के लिए शहर कांग्रेस आज वार्ड प्रभारी घोषित करेगी। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुन: निरीक्षण कार्यक्रम 4 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने इस कार्य की निगरानी के लिए अपने बी.एल.ए को बूथ स्तर पर उतारने की को भीतैयारी कर ली है। इसी को अमली जामा पहनाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी जबलपुर के केंद्रीय कार्यालय रसल चौक में आज दोपहर 12 बजे से शहर की चारों विधानसभा के बी.एल.ए सत्यापन के लिए 79 वार्डो में वार्ड प्रभारी नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपेगी।
