स्मार्ट सिटी की 40 करोड़ की सड़क टेस्टिंग में ही धंसी

इंदौर, इंदौर के गोराकुंड क्षेत्र में रविवार 17 अगस्त 2026 को निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। यहां गोराकुंड चौराहे के बेहद नजदीक अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया।

 

घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में बिछाई गई नई पानी की लाइन की टेस्टिंग चल रही थी। टेस्टिंग के दौरान पानी के भारी दबाव से सड़क के नीचे से अचानक पानी फूट पड़ा और मिट्टी कटने के कारण सड़क बैठ गई।

 

*CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर*

पास में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही पानी का दबाव बढ़ा, सड़क का एक हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढहकर जमीन के अंदर समा गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

*स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर उठे सवाल*

गौरतलब है कि यह सड़क इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई थी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इतने बड़े बजट और आधुनिक दावों के बावजूद महज पानी की टेस्टिंग में ही सड़क के धंस जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि “इतने बड़े बजट से बनी स्मार्ट सिटी की सड़कें पहली ही जांच में फेल हो गईं।”

 

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Next Post

देवसर में सेमरा नदी में 30 वर्षीय युवक के बहने की खबर, मौके पर जुटी भीड़

Tue Aug 18 , 2026
सिंगरौली/देवसर ग्राम पंचायत झखरावल निवासी पवन कुमार उर्फ लोले (30) पिता बाबूलाल कोल के सेमरा नदी में बहने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और युवक की तलाश के […]

You May Like