बांग्लादेश लौटते ही शेख हसीना को बिना आत्मसमर्पण का मौका दिए तुरंत किया जाएगा गिरफ्तार, कानून मंत्री एम. असदुज्जमां

ढाका,  बांग्लादेश के कानून मंत्री एम. असदुज्जमां ने स्पष्ट किया है कि देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से वापस लौटने पर उन्हें सीधे अदालत में आत्मसमर्पण करने का अवसर नहीं मिलेगा, बल्कि देश की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिसंबर तक लौटने की इच्छा जता चुकी हैं हसीना

हाल ही में एक मीडिया साक्षात्कार में 78 वर्षीय शेख हसीना ने अपनी जान को खतरा होने के बावजूद इस साल दिसंबर तक हर हाल में स्वदेश लौटने की दृढ़ इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि, अंतरिम सरकार और नए राजनीतिक नेतृत्व के रुख को देखते हुए उनकी यह वापसी कानूनी पचड़ों में फंसती नजर आ रही है।

मानवता के खिलाफ अपराधों में मिला है मृत्युदंड

वर्ष 2024 के छात्र-नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मृत्युदंड सुनाया है। वर्तमान में बांग्लादेश सरकार उनके प्रत्यर्पण की लगातार मांग कर रही है।

Next Post

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का समापन

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सभी विभागों के सहयोग से चले इस अभियान के माध्यम से दो लाख से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचा। विद्यार्थियों और नागरिकों से अपील की कि नशे के अवैध कारोबार या गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि नशे की […]

You May Like