कला सदैव आकर्षण का केंद्र रही: डॉ शर्मा

नर्मदापुरम। कला आकर्षण का केंद्र सदैव रही है। फोटो क्ला का इस ऐसा रूप हा, जिसमें सम्मी की महत्ता सबसे अधिक होती है। एक क्षण में ही सब कुछ करना होता है। यह बात सोमवार को सेठानी घाट स्थित तिलक भवन में चित्रांगद कुमार की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए समेरिटन्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि फोटो में टाइमिंग सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।

टाइमिंग का खेल है। फोटोग्राफी अद्भुत कला है। इसके पीछे समय का मैनेजमेंट और विजन जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कला की सत्ता कभी खत्म नहीं होती। चित्रांगद कुमार की फोटो बहुत कुछ कहते हैं। एक एक फोटो बहुत ही विशेष है।

कार्यक्रम में समेरिटंस स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत और सीवी रमन कालेज की डायरेक्टर विवेक भदौरिया भी उपस्थित थे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उक्त प्रदर्शनी 4 फरवरी तक चलेगी।

Next Post

जेसीआई मृगनयनी की 34वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन

Mon Feb 2 , 2026
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी के 34वीं इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष शशि गर्ग के नेतृत्‍व में नवदायित्व पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुख्‍य अतिथि […]

You May Like