ग्वालियर: यूपीएससी द्वारा आयोजित देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा में ग्वालियर जिले के अभ्यर्थियों ने भी सफलता का परचम लहराया है। यूपीएससी में सातवीं रैंक हासिल करने वाली सुश्री आयुषी बंसल व सोलहवीं रैंक अर्जित करने वाले ग्वालियर शहर निवासी माधव अग्रवाल को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही है। कलेक्टर ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभकामनायें दीं। इन दोनों अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ है।
आयुषी बंसल का इससे पहले आईपीएस में चयन हुआ था। आईपीएस प्रशिक्षण पर जाने से पहले आयुषी ने अपनी माताजी के साथ पहुँचकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात की थी। श्रीमती चौहान ने आयुषी को बताया था कि मेरा भी चयन पहले आईपीएस में हुआ था और मेरे द्वारा आईपीएस की कठिन ट्रेनिंग भी ली गई थी।
जिले के दूरस्थ कस्बे भितरवार निवासी कु. दिव्यांशी अग्रवाल ने 249वी रैंक हासिल की है। इनका चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ है। दिव्यांशी के पिता नरेन्द्र अग्रवाल की भितरवार कस्बे में किराने की दुकान है।आज घोषित यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट में शुभम कौरव पुत्र नरेंद्र सिंह कौरव (मास्टर परिवार) ग्राम कंचनपुर (भिंड) वर्तमान निवासी ग्वालियर को 291वीं रैंक मिली है। शुभम कांग्रेस नेता कुलदीप कौरव के भतीजे हैं।
