दमोह:जम्मू कश्मीर के पहलगांव में मंगलवार को घटी आतंकी घटना पर दमोह में फेसबुक पर विवादस्पद पोस्ट डालने पर दो युवकों वासिम खान और मुन्ना कुरैशी तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उनमें से एक युवक मुन्ना कुरैशी तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने पहलगांव की घटना की कुछ अन्य घटनाओं से तुलना कर दोनों को एक सामान बताने का प्रयास किया था। पुलिस फरार युवक वसीम खान की तलाश कर रही है।
