सतना:शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सतना में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग का अंतिम चरण 14 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस चरण में पूर्व में प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश निरस्त कराने के बाद रिक्त हुई सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
इन सीटों पर मिलेगा प्रवेश
10वीं के आधार पर प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति वर्ग की एक सीट रिक्त है। वहीं लेटरल एंट्री के तहत ITI/12वीं के आधार पर प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग की एक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की एक सीट उपलब्ध है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 14 अगस्त को आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर संस्था स्तर की काउंसलिंग के इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं। प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं आरक्षण व्यवस्था के अनुसार संपन्न की जाएगी
