राजीनामा से इनकार पर युवक को बेल्ट से पीटा

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में राजीनामा करने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया. दो युवकों ने उसे रोककर पहले गाली गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. एक आरोपी ने बेल्ट निकालकर सिर पर वार कर दिया, जिससे मधुर भामी घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.गोटू की चाल निवासी मधुर पिता सुरेंद्र भामी ने पुलिस को बताया कि वह मालवा मिल चौराहे के पास से गुजर रहा था.

इसी दौरान संजू रील निवासी अमर टेकरी, विकास नगर और सागर मराठा ने उसे रोक लिया. दोनों पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगे, मना करने पर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि सागर ने कमर से बेल्ट निकालकर मधुर के सिर पर वार किया. इसके बाद संजू ने भी लात-घूंसों से मारपीट की. शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

Tue Sep 8 , 2026
चेन्नई,  त्रिची से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या में हवा में अचानक आई तकनीकी दिक्कत के कारण बड़ा हादसा टल गया। जब विमान लगभग 30,000 फीट की ऊंचाई पर चेन्नई के एयरस्पेस के ऊपर उड़ रहा था, तब पायलट को तकनीकी खराबी का […]

You May Like

मनोरंजन