राशिफल-पंचांग : 25 फरवरी 2026

पंचांग 25 फरवरी 2026:-

रा.मि. 06 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल नवमीं बुधवासरे रात 2/24, रोहिणी नक्षत्रे दिन 1/39, विष्कुम्भ योगे रात 1/36, बालव करणे सू.उ. 6/18, सू.अ. 5/42, चन्द्रचार वृषभ रात 12/50 से मिथुन, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 25 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में धार्मिेक कार्यो में रूचि बढेंगी, यात्रा में बैचारिक वाद विवाद होगा, वर्ष के मध्य में मित्रों तथा प्रियजनों भाईयों का सहयोग, अचल संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा, वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्याओं में व्यस्तता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों और मित्रों का कार्यो में सहयोग बना रहेगा, अचल संपत्ति से लाभ होगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट रह सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अच्छा स्थान पद प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम बढेगा.

———————————————————

आज का भविष्य-बुधवार 25 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुखी, शरीर से कोमल तथा भावुकता होगा. अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा. दूसरों को अपनी ओर शीघ्र ही आकर्षित करेगा. प्रवास आदि का शौकीन होगा.

———————————————————

मेष- आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर हावी रहेंगे. निराशावादी विवादों को त्यागें. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा. आर्थिक कार्यो में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ- आशावादी बनें. नाजुक संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूलवर्तमान को बेहतर बनायें. नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. मन में संतोष बना रहेगा.

मिथुन- मन धनागम की नई युक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद होगा. किसी समस्या का समाधान होगा.

कर्क- जीवनसाथी का स्नेहात्मक सहयोग प्राप्त होगा. आलस्य का त्याग करें. कार्यो में सावधानी रखें. मन में तनाव रह सकता है. आर्थिक चिन्ता रह सकती है.

सिंह- मन पर नियंत्रण रखें. अपने कत्र्तव्यों के प्रति केन्द्रित हों. अत्याधिक विश्वास करना हानिप्रद रहेगा. किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है. पुरूषार्थ बना रहेगा.

कन्या- किसी नये संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा. थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें. कुटुम्बियों के मामले में सावधानी रखें. विवाद की स्थिति न आने दें.

तुला- किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र होगा सामाजिक व्यस्तता रहेगी. साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी. यश कीर्ति मिलेगी. कामकाज पूरा होगा.

वृश्चिक- महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीब्र होगा. अभिभावकों से मतभेद हो सकते है. वाहन मशीनरी आदि के कार्यो में सावधानी रखें. दूसरों के कारण आप मध्यस्थ बन सकते है.

धनु- रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायेंगे. पारिवारिक कार्य बनेंगे. परिवार में मतभेदों में वृद्धि होगी. दूसरों के कारण परेशानी हो सकती है.

मकर- संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केन्द्रित होगा. किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा. समय को देखकर कार्य करें. मित्रता उपयोगी रहेगी.

कुम्भ- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. प्रशानिक व्यस्तता बढेगी. मन प्रसन्न रहेगा. व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर.

मीन- प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा. नई सफलता के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में तरक्की होगी. खरीदी बिक्री के कार्यो में सर्तकता बांछनीय है. संतान सुख का योग बनेगा.

———————————————————

व्यापार भविष्य

फाल्गुन शुक्ल नवमीं को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, अलसी, सरसों, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी, का रूख रहेगा. रूई, कपास, से बनी वस्तुओं में तेजी होगी. भाग्यांक 7579 है.

———————————————————

Next Post

प्रहार : आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति

Wed Feb 25 , 2026
भारत सरकार द्वारा जारी की गई पहली व्यापक और औपचारिक आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’ केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि बदलते सुरक्षा परिवेश के प्रति भारत की स्पष्ट और दृढ़ घोषणा है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी यह नीति इस बात का संकेत देती है कि आतंकवाद अब पारंपरिक सीमाओं तक सीमित नहीं […]

You May Like