सौरव गांगुली ने खिलाड़ियों को कोच उपलब्ध कराने वाले काबुनी के एआई स्पोर्ट टेक प्लेटफॉर्म की शुरुआत की

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और काबुनी के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली ने सोमवार को ब्रिटेन की एआई और स्पोर्ट्स टेक कंपनी काबुनी के भारतीयों खिलाड़ियों के लिए असली कोच की तरह अभ्यास को रिकॉर्ड कर उनके हर मूवमेंट रियल टाइम एनालिसिस करने वाले प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।

काबुनी की इस ऐप का उद्देश्य है कि हर बच्चे और खिलाड़ी को प्रोफेशनल लेवल की क्रिकेट कोचिंग मिल सके। यह ऐप वास्तविक कोच की तरह खिलाड़ियों को बताता है कि क्या सही हुआ और कहां सुधार की आवश्यकता है। स्पोर्ट टेक प्लेटफॉर्म और डिवाइस के जरिए काबुनी ट्रेनिंग को एक नया रूप दे रहा है। यह एक एआई और लैंग्वेज मॉडल प्लेटफॉर्म है, जो खेल से ही सीखता है। यह दशकों पुराने क्रिकेट डेटा, प्लेयर्स की मूवमेंट और कोचिंग नॉलेज के आधार पर आपके फोन या काबुनी डिवाइस के जरिए हर यूजर को व्यक्तिगत, डेटा-बेस्ड कोचिंग देता है। काबुनी को कैम्ब्रिज डिजाइन पार्टनरशिप के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और काबुनी के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली ने कहा, “क्वालिटी कोचिंग बच्चों को बेहतर और तेजी से सीखने में मदद करती है, जिससे उनकी सेहत भी बनी रहती है। पहले इस लेवल की कोचिंग सिर्फ प्रोफेशनल प्लेयर्स के लिए थी, लेकिन अब यह सबके लिए है।”

इस अवसर पर काबुनी के को-फाउंडर और सीएफओ पैट्रिक बैडेनॉक ने कहा, “चाहे सड़क पर खेलो, स्कूल के मैदान में, नेट्स में या क्रिकेट पिच पर, काबुनी हर खिलाड़ी को अपना खेल रिकॉर्ड करने, पर्सनलाइज्ड फीडबैक पाने और अपनी तरक्की का आनंद लेने की आजादी देता है।”

 

 

 

Next Post

कॉप-30 की अनदेखी कर रहे दुनिया के दो सबसे बड़े प्रदूषणकर्ता देश

Mon Nov 10 , 2025
बेलेम, 10 नवंबर (वार्ता) ब्राजील के बेलेम शहर में 10 से 21 नवंबर तक आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र के कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज-30 (कॉप-30) सम्मेलन में दुनिया भर के अग्रणी नेता शामिल हो रहे हैं, लेकिन विश्व के दो सबसे बड़े प्रदूषणकर्ता देश चीन और अमेरिका ही इसे महत्व नहीं […]

You May Like