जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत खापा टेडिय़ा नाला टपरिया मोहल्ला स्थित नाला में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अवधेश चौकसे 48 वर्ष निवासी ग्राम खापा बरगी ने सूचना दी कि टपरिया मोहल्ला खापा घूमने आया था, टेडिय़ा नाला में टपरिया मोहल्ला के पीछे बदबू आने पर जाकर देखा पानी में गांव का चकरा चौधरी 70 वर्ष का डूबा हुआ पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
