
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना मकरोनिया पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कंटेनर से लगभग 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब एवं करीब 7 लाख रुपये कीमत का वाहन जप्त किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार यातायात थाना सागर के सूबेदार हेमंत कुमार पटेल एवं प्रधान आरक्षक मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर ट्रक क्रमांक MP 09 DF-0620 को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छिपाकर परिवहन करते हुए पाई गई।जप्त शराब में लगभग 1500 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल मात्रा लगभग 13500 लीटर एवं अनुमानित कीमत 1,01,25,000 रुपये पाई गई। वाहन सहित कुल मशरूका लगभग 1,08,25,000 रुपये का जप्त किया गया।वाहन चालक विजय दांगी पिता रामगोपाल दांगी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ब्राह्मणगांव थाना माचलपुर जिला राजगढ़ से पूछताछ की गई, जिसने शराब परिवहन से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मामले में आरोपी विजय दांगी, रामचंद्र वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
