
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर तहसील अंतर्गत उज्जैनी, बड़ोखर तथा बरगवा तसीलदार कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणो नामांतरण, सीमंाकन, वटनवारा सहित अन्य प्रकरणो के निराकरण की जानकारी लेने के बाद संबंधित नायब तहसीलदारो को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणो का समय सीमा के अंदर निराकरण करें।
निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणो के निराकरण में लारवाही बरतने पर कलेक्टर द्वारा प्रभारी नायब तहसीलदार बरगवां नागेश्वर पनिका एवं प्रभारी नायब तहसीलदार बड़ोखर दिनेश कुमार पनिका को करण बताओ नोटिस जारी करते हुयें तीन दिवस में संतुष्टि पारक जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वही राजस्व प्रकरण के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर द्वारा पटवारी हल्का देवरा अजमेर सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रकरणो की प्रारंभिक सुनवाई नियमित रूप से करे जिन प्रकरणो में पटवारी द्वारा प्रतिवेदन नही प्रस्तुत किया गया है इस संबंध में पटवारियों की बैठक आयोजित कर समय सीमा रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करें। साथ निर्देश दिए कि निर्धारित समयानुसार अगर पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नही की जाती तो संबंधित पटवारी के विरूद्ध कार्रवाही करें। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणो का समय पर निराकरण नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिए है कि समय सीमा के अंदर ही राजस्व प्रकरणो का निराकरण किया जाकर पालन प्रतिवेदन भी दिया जाना सुनिश्चित करे। अन्यथा की स्थिति में लापरवाही करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
