अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक गंभीर रूप से घायल

चितरंगी । सिंगरौली मुख्य मार्ग पर शनिवार 27 दिसंबर को दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल शिक्षक का रीवा में इलाज जारी है।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल शिक्षक अनिल सिंह शासकीय प्राथमिक शाला छोटकी पिड़रिया में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे शनिवार को संकुल केंद्र झगरौहां के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गोढ़ावर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सह-सहजकर्ता की भूमिका निभाने जा रहे थे। इसी दौरान बेरी टोला और झगरौहां के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Next Post

2 वर्ष से फरार बैंक राशि गबन का आरोपी गिरफ्तार

Sat Dec 27 , 2025
मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों से 4 लाख 20 हजार रुपये की राशि का गबन कर 02 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को जिला सिवनी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह […]

You May Like

मनोरंजन