2 वर्ष से फरार बैंक राशि गबन का आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों से 4 लाख 20 हजार रुपये की राशि का गबन कर 02 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को जिला सिवनी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक नितेन्द्र भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में एचडीएफसी बैंक स्टेशन रोड, मंदसौर में पदस्थ कर्मचारी तौफिक मन्सूरी द्वारा ग्राहकों से नगद राशि लेकर उनके खातों में जमा नहीं की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कैश काउंटर पर ग्राहकों से प्राप्त राशि की रसीद तो दी, लेकिन कुल 4,20,000 रुपये खातों में जमा न कर गबन कर लिया। इस संबंध में थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 582/2023 धारा 409 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए। साइबर सेल की सहायता से आरोपी तौफिक मन्सूरी (39 वर्ष) निवासी नैनपुर, मंडला को सिवनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित केजीएन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे गबन की गई राशि के संबंध में आगे की विवेचना की जा सके। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग: नीरज शर्मा

Sat Dec 27 , 2025
सीधी। स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेण्डरी स्कूलए पडऱा में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि संस्था के संचालक नीरज शर्मा, विशिष्ट अतिथि आर.बी.सिंह सचिव जिला वॉलीबॉल संघ सीधी, कमला कॉलेज प्राचार्य डाूूॅॅ.रोहित सिंह, गणेश स्कूल की एचएम माएमा सिमन्स, किड्स […]

You May Like