खस्ताहाल रोड के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

जबलपुर: विगत 15 दिनों से ग्रीन सिटी की ओर जाने वाली रोड खोद कर छोड़ दी गई है जिससे रोड पर मिट्टी और कीचड़ होने से पूरी रोड दलदल नुमा हो गई है प्रतिदिन राहगीर फिसल कर गिर रहे है रोज एक्सीडेंट हो रहे है इस रोड से लगभग 15 कॉलोनी जुड़ी है जिसमें हजारों लोगों का रोजाना आना जाना होता है उसके बाद भी निगम प्रशासन और पी. डब्लू. डी. विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है।

खस्ताहल सडक़ के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और पूर्व पार्षद जितिन राज ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते में सडक़ निर्माण चालू नहीं होता तो अनिश्चित कालीन धरना चालू किया जाएगा। प्रदर्शन में सोनू कुकरेले, पप्पू लारिया, निखिल जैन सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Next Post

चारधाम यात्रा पर प्रतिबंध आयुक्त ने लिया वापस

Mon Jun 30 , 2025
देहरादून, 30, जून (वार्त) उत्तराखंड के आयुक्त, गढ़वाल मंडल, विनय शंकर पांडे ने सोमवार सुबह बताया कि चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का रविवार को लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है। आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम […]

You May Like