
सीहोर।खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश नारायण स्मृति में प्रदेश की 16 टीम में भाग लिया. प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीहोर- धार के बीच खेला गया. सीहोर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 2-0 से विजय रहे.
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला खेल अधिकारी रूबीका दीवान, राजाराम कसौटिया, विपिन सास्ता, दीपक परदेसी, लोकेंद्र वर्मा, राजेश मांझी, शैलेंद्र चंदेल, अरुणा पारे, अत्ताउल्लाह खान, बिन्नू भाई ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया.
नरेश मेवाड़ा ने कहा कि कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता खेली गई है. खेल मंत्री से चर्च ग्राउंड के लिए जो भी सुविधा चाहिए वह उपलब्ध कराएंगे. इस फुटबॉल ग्राउंड को हम एक भव्य रूप देंगे. ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित किया जा सके.
वहीं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं. नपा द्वारा जो खिलाडिय़ों के लिए जो भी मदद चाहिए मैं आपको प्रदान करूंगा. जिला फुटबाल संघ को मैं बधाई देता हूं कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता को आयोजित किया. जिला खेल अधिकारी रूबीका दीवान ने कहा कि मैं जब लड़कियों को खेलते हुए देखती हूं तो मुझे अत्यंत प्रसन्नता होती है. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वंदना यादव को प्रदान किया गया.
