ग्वालियर के उद्योगपति चिराग जैन का शव लेकर इंदौर से आए परिजन, सुबह होगा अंतिम संस्कार

ग्वालियर: ग्वालियर के उद्योगपति चिराग जैन की बीते रोज इंदौर में उनके पार्टनर विवेक जैन ने हत्या कर दी थी।घटना का पता चलते ही ग्वालियर ललितपुर कॉलोनी स्थित काशी मेंशन में रहने वाले चिराग के पिता कारोबारी देवेंद्र जैन और मां सहित अन्य परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। देर रात परिजन उद्योगपति बेटे का शव लेकर ग्वालियर लौट आए। रविवार सुबह चिराग का ग्वालियर के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 10 साल पहले तक चिराग ग्वालियर में ही व्यापार करते थे। कारोबार को बढ़ाने के लिए वह 8 साल पहले इंदौर चले गए थे।

पुलिस को जांच में पता चला है कि चिराग की कुछ साल पहले ग्वालियर के पास भिंड के मालनपुर में आटा फैक्ट्री थी। वह माता पिता के साथ रहता था। कुछ सालों से वह इंदौर में रह रहा था और यहां पर पिता देवेंद्र कुमार जैन उर्फ बाबा रहते थे।मृतक कारोबारी चिराग जैन इंदौर की मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में अपने परिवार के साथ रहते थे। चिराग मूल रूप से भिंड में अमायन के रहने वाले हैं, लेकिन अभी उनका पूरा परिवार ग्वालियर के ललितपुर कॉलोनी काशी मेंशन अपार्टमेंट में रहता है।

चिराग की सांवेर रोड इंदौर में पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। विवेक जैन भी भिंड का रहने वाला है। दोनों एक साथ बिजनेस के लिए इंदौर आए थे। शनिवार सुबह विवेक, चिराग से कुछ बात करने के लिए उसके घर पहुंचा था। घर में चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई।

Next Post

रुपया एक सप्ताह में 6.50 पैसे मजबूत हुआ

Sun Aug 24 , 2025
मुंबई, 24 अगस्त (वार्ता) मजबूत निवेश धारणा और घरेलू शेयर बाजारों में रही तेजी से बीते सप्ताह रुपया 6.50 पैसे मजबूत हुआ और शुक्रवार को अंतिम कारोबारी दिवस पर 87.5250 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह तेजी देखी गयी। इसका असर भारतीय मुद्रा पर […]

You May Like