स्कूल एडमिशन का दूसरा दौर, 4-9 मई सत्यापन, 20 मई को होगा आवंटन

इंदौर:राइट टू एजुकेशन एक्ट 2009 के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क प्रवेश की प्रथम चरण प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 तक पूरी हो चुकी है. जिन विद्यालयों में सीटें खाली रह गई हैं, उन्हें द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है. इस चरण में नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे.डीपीसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि वे आवेदक जिन्होंने पहले आवेदन किया था लेकिन किसी कारण से सत्यापन नहीं करा पाए, वे अब अपने चयनित जनशिक्षा केंद्र या संबंधित बीआरसीसी कार्यालय में जाकर सत्यापन करा सकते हैं.

सत्यापन में पात्र पाए जाने पर ही वे द्वितीय चरण में भाग लेकर स्कूलों की चॉइस अपडेट कर सकेंगे. संजय मिश्र ने बताया कि इसके अलावा, जिन आवेदकों का पहले सत्यापन हो चुका था लेकिन उन्हें कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ, या जिन्हें स्कूल मिला था पर उन्होंने प्रवेश नहीं लिया, वे भी इस चरण में अपनी पसंद के स्कूल अपडेट कर सकते हैं. आवेदक केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन करें जिनमें सीटें रिक्त हैं, ताकि चयन की संभावना बढ़ सके. सत्यापन की प्रक्रिया 4 मई से 9 मई 2026 तक चलेगी, इसके बाद 11 मई से 16 मई 2026 तक स्कूलों की चॉइस अपडेट की जा सकेगी.

20 मई को लॉटरी
मिश्र के अनुसार द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी 20 मई 2026 को आयोजित होगी और जिन बच्चों को स्कूल आवंटित होगा, उन्हें 20 मई से 10 जून 2026 के बीच संबंधित विद्यालय में प्रवेश लेना होगा. सभी जनशिक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि सत्यापन कार्य के लिए कम से कम दो अधिकारी उपस्थित रहें.

Next Post

एप्पल ने भारत में दर्ज की दहाई वृद्धि दर, बढ़ते मध्यम वर्ग में बड़ी संभावना देख रहे कुक

Fri May 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं और यहां बढ़ते मध्यम वर्ग में कंपनी के लिए बड़ी संभावनाएं देख रहे हैं। श्री कुक ने अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में 28 मार्च को समाप्त दूसरी […]

You May Like