मुंबई, 24 अगस्त (वार्ता) मजबूत निवेश धारणा और घरेलू शेयर बाजारों में रही तेजी से बीते सप्ताह रुपया 6.50 पैसे मजबूत हुआ और शुक्रवार को अंतिम कारोबारी दिवस पर 87.5250 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह तेजी देखी गयी। इसका असर भारतीय मुद्रा पर भी पड़ा। साथ ही मध्यम और दीर्घावधि के लिए निवेशकों की धारणा मजबूत रहने का फायदा भी रुपये को मिला।
बढ़त के बावजूद रुपया पिछले कुछ समय से 87 रुपये प्रति डॉलर से मजबूत नहीं हो पा रहा है और अपने ऐतिहासिक निचले स्तर 87.88 रुपये प्रति डॉलर के करीब बना हुआ है।
