जबलपुर: क्राइम ब्रांच ने इंदौर से दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह ने बताया क बेलबाग थाने में धोखाधड़ी समेत आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। पतासाजी के दौरान इंदौर से आरोपी गुरुप्रसाद भायरे पिता जगदीश प्रसाद भायरे 23 वर्ष निवासी जिला हरदा व उमाशंकर मीणा पिता कमल सिंह मीणा वर्ष 35 वर्ष निवासी मूसाखेड़ी इंदौर को गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फरवरी 2024 में टेलीग्राम पर गेमिंग अकाउट सर्च करने पर गौरव सिंह नाम के अकाउंट से संपर्क हुआ.
जिसने बताया कि गेमिंग कम्पनी में अकाउंट चलाता है एवं उसके बदले अच्छी कमीशन मिलती है जिसके द्वारा मुझे भी अपना खाता गेमिंग कम्पनी में देने के लिए कहा जिसके बाद आरोपी एवं उसके दोस्त ने मिलकर बैंक में खाता खुलवाकर खाते से लिंक सिम व चैक बुक गौरव सिंह के बताये पते पर कुरियर के माध्यम से पहुंचा दी जिसके बाद गौरव सिंह द्वारा 2-3 खाते को चला कर देखने की बात की जिसके बाद उक्त खाते से लेन देन चालू हो गया जिसके बदले गौरव सिंह द्वारा एक प्रतिशत कमीशन दिया जाता था जो कि आरोपी के खाते में 5,00,000 रुपये धोखाधडी की राशि आना पाया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
