![]()
रीवा।जिले में कृषकों तथा पशुपालकों को भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा गर्मियों में होने वाली आग की दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए जा चुके हैं. बावजूद इसके लोग नरवाई जला रहे है, जिस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है.
हार्वेस्टर से सीधे गेंहू की कटाई हो रही है. स्ट्रारीपर नही लगाया जा रहा है. प्रतिबंध तो लगा दिया गया है पर प्रतिबंध के बाद नरवाई जलाने वालो के खिलाफ कही पर भी कार्यवाही न होने से कोई डऱ नही है. कई जगह खेतो में आग लगी और फसल जलकर नष्ट हो गई. किसान नरवाई जलाते है और हवा के साथ आग खड़ी फसल तक पहुंच जाती है. कार्यवाही न होने की वजह से किसान नरवाई जलाने से नही बच रहे है.
