जनसुनवाई में गूंजे पानी, कब्जे और बिजली के मुद्दे

मुलताई। जनपद पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने करीब 150 आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने राजस्व, बिजली, अतिक्रमण, सीमांकन, कॉलोनी विकास और पारिवारिक विवादों से जुड़ी समस्याएं रखीं।

जनपद सदस्य अजय बारस्कर ने ब्लूबेरी कंपनी को वर्धा डैम से पानी दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए अनुबंध समाप्त करने की मांग की। किसानों ने सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कंपनी पर मजदूरों के शोषण के आरोप भी लगाए गए।

कलेक्टर ने अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम और पुलिस को एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश दिए। बिजली बिल गड़बड़ी और लाइन काटने की शिकायत पर तत्काल बिजली बहाल करने के आदेश भी दिए गए।

Next Post

सनातन के विरुद्ध विषवामन करने वाले उदयनिधि स्टालिन को विधायक संजय पाठक ने भेजी 'रामायण' और श्रीमद भागवत गीता'

Tue May 26 , 2026
कटनी । विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने वादे के अनुसार सनातन को समझने के लिए तमिलनाडु के डीएमके नेता उदय निधि स्टालिन को ‘रामायण’ और श्रीमद भागवत गीता’ निःशुल्क भेजी है । यहां दे बता दे कि सनातन के विरुद्ध विषवामन करने पर विधायक संजय पाठक द्वारा शिकायती पत्र […]

You May Like