संक्रामक बीमारियों एवं मच्छरों के रोकथाम के लिए प्रत्येक झोन को मिली थ्री व्हीलर फागिंग मशीन

इंदौर। शहर में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं मच्छर जनित रोगों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम मुख्यालय प्रांगण में 22 नवीन थ्री व्हीलर फॉगिंग मशीनों का वितरण किया गया।इस अवसर पर अश्विनी शुक्ल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महापौर श्री भार्गव ने बताया कि शहरवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा निगम की पहली प्राथमिकता है। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम हेतु निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, फॉगिंग, लार्वा नाशक छिड़काव, स्रोत निवारण तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 22 नई फॉगिंग मशीनों के जुड़ने से अब नगर निगम के पास और अधिक सशक्त उपकरण उपलब्ध हो गए हैं, जिससे विभिन्न वार्डों में तेज़ी एवं प्रभावी ढंग से फॉगिंग की जा सकेगी। इससे नागरिकों को मच्छरों से राहत मिलने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर श्री भार्गव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी का ठहराव न होने दें, सूखे व स्वच्छ वातावरण को बनाए रखें और निगम की टीम का सहयोग करें।

Next Post

सम्पत्तिकर न देने पर दुकानों में नगर निगम ने लगाया ताला

Thu Aug 28 , 2025
रीवा।नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार व्यापारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में कार्यवाही करते हुये 4 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तालाबंदी की गई. जिनमें जोन क्र. 03 अंतर्गत वार्ड 16 भैयालाल सेन भवन क्रमांक 852 राशि रू. 112744 एवं भवन […]

You May Like