
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दो अडीबाज बदमाशों को दबोचा. पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया. आरोपी शराब पीने के लिये पैसो की अड़ीबाजी कर रहे थे.
पुलिस के मुताबिक 28 मार्च को झील नगर में रहने वाले बदमाश आशीष यादव उर्फ बब्बी और विक्की उर्फ विकास धनमेरिया ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी शिवम बिछैले के साथ राजीव नगर के मैदान में शराब पीने के लिये पैसों की अड़ीबाजी कर मारपीट की. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी. आरोपियों के घटना कर फरार होने के बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही थी, इसी दौरान आरोपियों के राजीव नगर बी सेक्टर पार्क में होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार किया. कोर्ट में पेश करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई पूर्व के प्रकरण दर्ज हैं.
