ग्वालियर मेला: झूला सेक्टर में अधिकारियों ने खुद झूलों पर बैठकर परखी मजबूती, फिटनेस जांच में नजर आए संतुष्ट

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में ‘झूला सेक्टर’ अब पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। मेले में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित मनोरंजन देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए झूला व्यापारियों ने जिला प्रशासन और तकनीकी टीम के समक्ष अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों की सराहना की। पुलिस प्रशासन, पीडब्ल्यूडी और मेला प्राधिकरण के अधिकारियों का दल जब झूला सेक्टर पहुंचा, तो उन्होंने पाया कि झूला संचालकों ने पहले ही सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं।

व्यापारियों ने न केवल झूलों की अत्याधुनिक तकनीक से फिटिंग कराई है, बल्कि हर छोटे-बड़े बोल्ट और बेल्ट की जांच पेशेवर इंजीनियरों से करवाई है। व्यापारियों का कहना है कि उनके लिए “सैलानियों की सुरक्षा ही सबसे बड़ा व्यापार” है।निरीक्षण के दौरान जब अधिकारियों ने खुद झूलों पर बैठकर ट्रायल लिया, तो वे व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। व्यापारियों ने अधिकारियों को दिखाया कि कैसे आपातकालीन स्थिति के लिए बैकअप प्लान और सुरक्षा लॉक सिस्टम काम करते हैं।

झूला संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि मेले के दौरान हर समय तकनीकी स्टाफ मौके पर तैनात रहेगा ताकि पर्यटकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।झूला व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लंबे समय से मेले की तैयारियों में जुटे थे और प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन कर रहे हैं। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया और कुछ छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, जिस पर व्यापारियों ने तुरंत अमल करने का भरोसा दिलाया है।
व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन के इस सकारात्मक रुख और संतुष्टि के बाद अब झूला सेक्टर पूरी गति से सैलानियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। सुरक्षा की गारंटी और रोमांच के वादे के साथ, इस बार ग्वालियर मेले का झूला सेक्टर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित नजर आ रहा है।
इनका कहना हैः
´´मेले में झूला सेक्टर में रूटीन जांच के लिए अधिकारी पहुंंचे थे अधिकारियों ने झूलों में बैठकर जांच की और संतुष्ट नजर आए। झूला संचालकों ने सैलानियों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चाक चौबंद तैयारी की है। कुछ छोटी मोटी तैयारियां जो रह गई है जल्द पूरी कर ली जाएंगी।´´
महेंद्र भदकारिया, अध्यक्ष, ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ

Next Post

विशाल हिंदू सम्मेलन से पहले भारत माता की आरती

Sun Dec 28 , 2025
उदयपुरा: हिंदू सम्मेलन निमित्त उदयपुरा नगर में तीन स्थानों पर भारत माता की आरती की गई भैरव मंदिर लक्ष्मी चौक, खारा कुआं चौराहा और शास्त्री नगर हनुमान जी की मडिया पर इन तीनों जगह पर भारत माता की आरती की गई ओर इससे राष्ट्र के प्रति जागरूकता देखने को मिली […]

You May Like