
रीवा।नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार व्यापारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में कार्यवाही करते हुये 4 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तालाबंदी की गई. जिनमें जोन क्र. 03 अंतर्गत वार्ड 16 भैयालाल सेन भवन क्रमांक 852 राशि रू. 112744 एवं भवन क्र. 853 राशि रू. 108645 बकाया संपतिकर जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम राजस्व दल द्वारा तालाबंदी की कार्यवाही की गई. इसी प्रकार जोन क्र. 01 वार्ड 32 में भवन क्र. 392 गोपीनाथ वर्मा पिता पूसू वर्मा की गुलबसिया चैराहा में स्थित दो दुकानों का बकाया राशि रू. 110903 एवं वार्ड क्र. 33 में भवन क्र. 215 अजीत जैन पिता हीरालाल जैन की संपतिकर बकाया राशि रू. 32837 जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम राजस्व दल द्वारा तालाबंदी की कार्यवाही की गई. निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बडे बकायादार जो समय पर भुगतान नही करेगे, उन पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर की जावेगी. साथ ही नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध निरंतर बड़ी कार्यवाही जारी रहेगी. सभी करदाताओं से अपील की गई है कि सभी प्रकार के बकाया कर निर्धारित समय में जमा कर, अप्रिय कार्यवाही से बचे. उक्त कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी रावेंद्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी के साथ राजस्व अमला उपस्थित रहा.
