अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर सिंगरौली में होंगे कई कार्यक्रम 

सिंगरौली। भाजपा 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती मनाने जा रही है। कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला 21 से 31 मई तक आयोजित होंगे।

भाजपा जिला कार्यालय में इस संदर्भ में विशेष बैठक का आयोजन हुआ। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री संपत्तिया उईके उपस्थित रही । विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम सहित अन्य मौजूद रहे। वही बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने की। प्रभारी मंत्री ने कहा की हम रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मना रहे हैं। अपने पति और पुत्र के निधन के बाद उन्होंने राज्य की बागडोर अपने हांथों में ली तथा मराठा साम्राज्य की राजधानी इंदौर को बनाया। वो राज्य का हर निर्णय भगवान शिव को साक्षी मानकर लेती थीं तथा राज्य और लोक कल्याण के लिए अनेकों सामाजिक कुरीतियों को बदला। उन्होंने विधवा विवाह, नारी शिक्षा, दहेज प्रता विरोधी, बाल विवाह विरोधी, कानून बनाये तथा मातृ शक्ति को उसका सम्मान वापस किया।

Next Post

प्रभारी मंत्री की बैठक में कांग्रेस विधायक को नहीं बुलाया,कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठे

Sun May 18 , 2025
रीवा। रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल राजनिवास में बैठक ली. जहा सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को आमंत्रित नही किया गया. लिहाजा सुबह राजनिवास पहुंचे विधायक परिसर में जमीन में लेट गये. साथ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे. हालाकि बाद में प्रभारी मंत्री कांग्रेस […]

You May Like