राठौर संघ ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राठौर संघ भोपाल ने संकट हरण महादेव मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य भंडारे के बीच 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों में जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरुण राठौर, सीजेएम संगीता राठौर, लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर और विधायक भगवानदास सबनानी शामिल रहे। संघ अध्यक्ष राजू राठौर व महामंत्री जीएल राठौर ने समाज की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

12वीं एमपी बोर्ड में प्रियांशी राठौर (93.4%), 10वीं एमपी बोर्ड में यश राठौर (91.2%), 12वीं सीबीएसई में वर्णिका राठौर (88.6%) और 10वीं सीबीएसई में अश्विन राठौर (86.8%) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीहोर-आष्टा सहित आसपास के जिलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Post

सवर्ण समाज की आवाज दिल्ली में गूंजेगीः स्वामी आनंद स्वरूप

Sun Feb 22 , 2026
ग्वालियर। सवर्ण समाज के एस4 संगठन ने रविवार को सामाजिक गोष्ठी का आयोजन इंद्रप्रस्थ गार्डन में किया। इस गोष्ठी में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन यूजीसी कानून को लेकर चल रहे विरोध के बीच हुआ। गोष्ठी में शांभवी पीठ के […]

You May Like