सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

रीवा, सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लोग लगे है. सावन के सोमवार को शिवालयों में भक्तों का तांता लग रहा है.

दूसरे सोमवार को किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिये भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा, वही भंडारे का प्रसाद बांटा गया. सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्ति का महीना माना जाता है और पूरे सावन में लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा एवं रूद्राभिषेक करते है. साथ ही मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करते है. सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों का तांता मंदिरो में लगा रहा. किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर में सुबह पट खुलने के पहले ही भक्तों की कतार लग गई थी, देर रात तक यहा दर्शन के लिये भीड़ रही. वही कोठी कम्पाउंड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिये भक्तों की भीड़ देखने को मिली. गुढ़ स्थित कष्टहरनाथ एवं देवतालाब के भोलेनाथ शिव मंदिर में दर्शन के लिये दूरदराज से लोग पहुंचे और जल चढ़ाकर मनोकामना मांगी. एक ओर जहा मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है. वही दूसरी तरफ परिसर में भंडारे का प्रसाद वितरित किया जा रहा है. मंदिरों के अलावा लोग अपने घरों में रूद्राभिषेक कर रहे है. सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ शिवालयों में होती है, जबकि अन्य दिनों में कम रहती है. कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का यह सबसे उत्तम सावन का महीना होता है. इस माह भगवान के पूजा और भक्ति का विशेष लाभ मिलता है.

Next Post

खनिज विभाग ने अवैध रेत और गिट्टी का परिवहन करने पर की कार्रवाई, तीन हाइवा जब्त

Mon Aug 10 , 2026
रीवा,  जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर खनिज विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने बनकुइयां और रिंगरोड क्षेत्र में अचानक दबिश देकर अवैध गतिविधियों में लिप्त तीन भारी वाहनों (हाइवा) को […]

You May Like