जबलपुर: आगामी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार मानस भवन पहुँचे और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस उच्च-स्तरीय निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कॉन्फ्रेंस के लिए सभी तैयारियां चाकचौबंद रहें और आयोजन भव्य तथा सफल हो।
इस दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आयोजन स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं, जैसे कि बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को विशेष रूप से मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
मानस भवन परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में उच्च-स्तरीय स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि अतिथियों को एक स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि अतिथियों और प्रतिनिधियों के स्वागत और सत्कार में कोई कमी न रहे। निरीक्षण के अवसर पर पदाधिकारी पूज्य ज्ञानेश्वरी दीदी, डॉ अखिलेश गुमास्ता, एडिशनल डायरेक्टर रोहित सिंह कौशल, संयुक्त संचालक आशीष दीक्षित, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
