पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर दिग्विजय ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

भोपाल:भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को रोशनपुरा चौराहे स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान दिग्विजय सिंह ने पंडित नेहरू के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नेहरू के विचार आज भी देश को दिशा देने वाले हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलने और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Next Post

PM आवास का लाभ लेकर फिर बसाई झुग्गी? भोपाल में अब दर्ज होगा सीधे मुकदमा

Wed May 27 , 2026
भोपाल:शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध झुग्गियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने विशेष रूप से उन लोगों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं, जिन्हें पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे […]

You May Like