
ग्वालियर। शहर के सबसे बड़े हजार बिस्तर जयारोग्य अस्पताल में रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गईं है। यह व्हीलचेयर अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना एवं सहायक अधीक्षक डॉ एमएल माहौर के सुपुर्द की गईं। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। हॉस्पिटल अधीक्षक ने इस सहयोग के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, वरिष्ठ नेता मनोज भार्गव, गोपाल जाटव, महेश कुशवाह, फूल सिंह मौजूद थे।
