IND vs NZ: पहले टी20 के लिए 650 रुपये से शुरू होगी टिकट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले के लिए 17 जनवरी से टिकट की ब्रिकी शुरू हो जाएगी। वीसीए ने इसकी तैयारी कर ली है।

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) 21 जनवरी को अपने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जामठा में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टी20आई ट्रॉफी के तहत भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित करने जा रहा है। यह जामठा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला पहला द्विपक्षीय टी20 मुकाबला होगा।

इससे पहले यहां भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आखिरी टी20 मैच 2016 में आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान खेला गया था। वीसीए ने जानकारी दी है कि वीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम मैच की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों के लिए निःशुल्क और पर्याप्त पार्किंग, साथ ही मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। न्यूज़ीलैंड टीम 19 जनवरी को इंदौर से चार्टर्ड फ्लाइट द्वारा नागपुर पहुंचेगी, वहीं चयनित भारतीय टी20 खिलाड़ी भी 19 जनवरी तक नागपुर में एकत्रित होंगे।

Next Post

राष्ट्र निर्माण की यज्ञशाला है राष्ट्र सेविका समिति: लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशी सिंह

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर:राष्ट्र सेविका समिति जबलपुर द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल मैदान में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव एवं शाखा संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एवं राष्ट्रीय विचारक हिमांशी सिंह ने कहा कि “राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्र निर्माण की यज्ञशाला है और नारी में पूरी पीढ़ी को सुधारने की क्षमता है।” उन्होंने […]

You May Like