राष्ट्र निर्माण की यज्ञशाला है राष्ट्र सेविका समिति: लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशी सिंह

जबलपुर:राष्ट्र सेविका समिति जबलपुर द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल मैदान में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव एवं शाखा संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एवं राष्ट्रीय विचारक हिमांशी सिंह ने कहा कि “राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्र निर्माण की यज्ञशाला है और नारी में पूरी पीढ़ी को सुधारने की क्षमता है।” उन्होंने सशक्त चरित्र, निर्भय नारी और सांस्कृतिक मूल्यों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

मुख्य वक्ता वंदनीय प्रमुख संचालिका शांताकाजी ने कहा कि “व्यक्ति निर्माण से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने अनुशासन, सात्विक जीवन, कर्तव्य पालन और संगठित कार्यशैली पर बल दिया। प्रांत कार्यवाह (महाकौशल) सुमेधा पाल भी मंचासीन रहीं। कार्यक्रम में मौसीजी के योगदान का स्मरण किया गया तथा बताया गया कि समिति विगत 90 वर्षों से संस्कार, सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जबलपुर महानगर की 19 शाखाओं का संगम हुआ।
समारोह में स्वामी अखिलेश्वरानंद, स्वामी मुकुंददास, रामजी शरण, प्रकाशानंद, प्रांत प्रचारक बृजकांतजी, डॉ. कैलाश गुप्ता, सुषमा नायक, संगीता आल्वेंद्र, मंजरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Next Post

निप्पॉन पेंट इंडिया ने तैयार की भारतीय बाजार के लिए व्यापक रणनीतिक योजना

Sat Jan 10 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) निप्पॉन पेंट इंडिया ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर शरद मल्होत्रा के नेतृत्व में भारत-केंद्रित विस्तार की रणनीति की घोषणा की है जिसमें कंपनी पोर्टफोलियो बढ़ाने और कारोबार में वृद्धि के लिए अधिग्रहण के अवसरों को भी तलाशेगी। जापान के निप्पॉन पेंट होल्डिंग की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी […]

You May Like