कुबरेश्वर धाम पर शताधिक सफाईमित्र रहेंगे तैनात

सीहोर। आज से कुबेरेश्वरधाम पर होने वाले शिवमहापुराण को लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अमले को ड्यूटी पर तैनात किया है. शुक्रवार को नपा में सीएमओ सुधीर कुमार, पार्षदों और स्वच्छता प्रभारी अमित यादव आदि की उपस्थिति में शहर और धाम को लेकर स्वच्छता के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया.

नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि कुबेरेश्वर धाम परिसर में 100 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा पानी के टैंकर, फायर बिग्रेड, 20 कचरा गाड़ी आदि की व्यवस्था भी की गई है. नपा अमले द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई कराई जा रही है. इसके अलावा आयोजन के लिए पेयजल और सफाई के इंतजाम आगे भी पूरी तरह किए जाएंगे, जहां पर भी आवश्यकता होगी. वह बेहतर इंतजाम की व्यवस्था की जाएगी. वहीं सीएमओ ने शहर में भी स्वच्छता की व्यवस्था का इंतजाम के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर अधिकांश अमला धाम पर है, ऐसे में सफाई आदि कार्य में कुछ विलंब हो सकता है, वहीं हमारे कर्मचारियोंसेवा में सदैव तत्पर है.

संकेतक एवं सूचना पटल की सुदृढ़ व्यवस्था

धाम परिसर में साइन बोर्ड एवं सूचना पटल स्थापित किए गए हैं. भोजनशाला, मुख्य एवं सहायक पुलिस सहायता केंद्र, चिकित्सालय एवं प्राथमिक उपचार केंद्र, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग स्थल, कथा पांडाल, मुख्य प्रवेश द्वार, निकास मार्ग तक पहुंचने के लिए स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं. सभी संकेतक ऐसे स्थानों पर स्थापित किए गए हैं जहां से श्रद्धालुओं को त्वरित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके.

 

 

Next Post

बिरूल बाजार बस स्टैंड का बदलेगा स्वरूप, 37.95 लाख की लागत से होगा सीमेंटकरण

Sat Feb 14 , 2026
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम बिरूल बाजार बसस्टैंड का 37 लाख 95 हजार रुपए की लागत से सीमेंटकरण होगा। शुक्रवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने बस स्टैंड परिसर में सीमेंटकरण कार्य का भूमिपूजन किया।भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया बिरूल बाजार में ग्राम वासियों को बारिश के मौसम […]

You May Like