एपस्टीन के साथी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी का कांग्रेस ने किया विरोध, जलाया पुतला

सीधी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में उनका पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एपस्टीन फाइल में हरदीप पुरी का नाम सामने आने और फोटो जारी होने के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाना गंभीर रूप से आपत्तिजनक है कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और पारदर्शिता की बात करती है वहीं दूसरी ओर ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर उच्च सदन में भेजने का प्रयास कर रही है जिसका नाम एपस्टीन फाइल से जुड़े मामले में सामने आया है।

कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश से ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर भाजपा प्रदेश की जनता का अपमान कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भाजपा तत्काल हरदीप पुरी की मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारी निरस्त करे और उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय वापस ले कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक भाजपा उनकी उम्मीदवारी निरस्त नहीं करती तब तक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हरदीप पुरी की उम्मीदवारी तत्काल वापस लेने की मांग की।

Next Post

पति और बहन की मौत के सदमे ने ही ली थी छह लोगों की जान

Fri Oct 30 , 2026
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की सामूहिक खुदकुशी के मामले में आज पुलिस दिनभर तहकीकात और परिजनों से पूछताछ में जुटी रही। अभी तक की जांच में यही बात उभर कर सामने आई है कि एक बहन को पति की मौत का सदमा लगा था […]

You May Like