सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर

जावर. भोपाल-इंदौर हाईवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुवार को फिर शेकूखेड़ा गांव में रसोई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे बाइक सवार को डोडी के समीप अज्ञात कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार आष्टा थाना क्षेत्र के ढाकनी बफापुर निवासी पंकज मालवीय अपनी मां इमरतबाई के साथ शेकूखेड़ा गांव में रसोई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. भोपाल-इंदौर हाईवे पर डोडी के पास बाइक में अज्ञात कंटेनर के चालक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मां, बेटे जमीन पर गिर गए और महिला इमरतबाई की मौके पर मौत हो गई.पंकज भी गंभीर घायल हो गया है. पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर तलाश शुरू कर दी है. इन दिनों जिले में हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. सबसे अधिक हादसे हाईवे पर होते हैं. वाहन चालक नियमों, कानून को दरकिनार कर वाहनों को धीमी गति से चलाने की बजाए सड़क पर सरपट दौड़ाते हैं.

 

Next Post

पाली नगर पालिका पर रिश्वत के आरोप, वीडियो वायरल

Thu Oct 30 , 2025
उमरिया। नगर पालिका पाली के राजस्व विभाग पर एक महिला ने रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि उसने कर्मचारियों को 1000 दिए, फिर भी उसका निर्माण कार्य रोक दिया गया। घटना वार्ड क्रमांक 14 की बताई जा रही […]

You May Like