बड़े बकायादारो से कलेक्टर कठोरता से वसूली कराए: कमिश्नर

रीवा: कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने राजस्व कार्यों की जिलेवार समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण तेजी से किया जा रहा है. नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के सभी प्रकरण तय समय सीमा में निराकृत करें. किसी भी स्थिति में प्रकरण 6 महीने से अधिक समय तक लंबित न रहे. जो प्रकरण समय सीमा से बाहर हो गए हैं उन्हें शीघ्र सुनवाई करके निराकृत करें. कलेक्टर लोक सेवा गारंटी योजना तथा आरसीएमएस पोर्टल में समय सीमा से बाह्य प्रकरण होने पर संबंधित राजस्व अधिकारियों पर जुर्माने की कार्रवाई करें.

बंटवारा का कोई भी प्रकरण तीन माह से अधिक समय से लंबित न रहे. सभी एसडीएम राजस्व प्रकरणों के निराकरण की नियमित समीक्षा करें. बंटवारा तथा सीमांकन के बाद उनका अमल दरामद अनिवार्य रूप से कराएं. राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी. कलेक्टर अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा करें. किसी भी स्थिति में आरसीएमएस पोर्टल में प्रकरण दो वर्ष से अधिक समय से लंबित न रहे. कमिश्नर ने कहा कि जिलों में केवल सिंगरौली की राजस्व वसूली संतोषजनक है. कलेक्टर बड़े बकायादारों से कठोरता से वसूली कराएं.

धारणाधिकार योजना से जारी पट्टों में राशि जमा न करने वालों को पट्टा निरस्त करने का नोटिस दें. कलेक्टर सीधी, मैहर और मऊगंज राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें. बैठक में कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरणों का लगातार निराकरण किया जा रहा है. सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की संख्या अधिक है. इसमें सभी अधिकारी लगातार प्रकरणों के निराकरण के प्रयास कर रहे हैं. एसआईआर का कार्य अब समाप्त हो गया है. अब राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी. लंबित राजस्व की वसूली के लिए बकायादारों को नोटिस दिया जा रहा है. बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर एवं एसडीएम शामिल हुए

Next Post

वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले खनिज विभाग की सघन जांच, पांच स्टोन क्रेशरों पर प्रकरण दर्ज

Tue Feb 17 , 2026
रीवा: वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज भंडारण और परिवहन के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई तेज कर दी गई है. विभागीय जानकारी के अनुसार जांच के दौरान अवैध रूप से खनिज भंडारण पाए जाने पर पांच स्टोन क्रेशरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए […]

You May Like