टिकुरी हत्याकांड: महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

कोटर थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात
दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सतना: कोटर थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव में जमीन विवाद के बीच वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने सहयोगी स्टॉफ की मदद से कार्रवाही के बाद मंगलवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यह है मामला
सोमवार की दोपहर कोटर के ग्राम टिकुरी में वारदात के बाद यहां जिला अस्पताल शव लेकर पहुंचे अभय सिंह निवासी टिकुरी ने बताया था कि उनके पिता विशेषर सिंह पिता स्व. नर्मदा सिंह (65) की हत्या की गई है। अभय का आरोप था कि पुस्तैनी मकान के विवाद में ब्रजेन्द्र सिंह, उसकी पत्नी रेखा सिंह, अभय राज सिंह, दीपू सिंह, साहिबी सिंह, रामगोपाल सिंह, रानी सिंह मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान जब विशेषर गिरे तो उनका गला दबाकर हत्या कर दी गई।

यह आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने हत्या के इस अपराध में अभयराज उर्फ गोकरण पिता सुदर्शन सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह पिता सुदर्शन सिंह, दीपू उर्फ दीपक पिता अभय सिंह, रानी सिंह पत्नी अभय सिंह, सैदी उर्फ ऐदी पिता रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 191(2), 190, 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Next Post

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

Wed Mar 5 , 2025
लाहौर 05 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा तेज हवा चल रही है तो ओस पड़ने की उम्मीद नहीं […]

You May Like

मनोरंजन