
रीवा। अमहिया थाना अन्तर्गत द्वारिका नगर में एक घर में चल रही जुंए की फड़ पर पुलिस ने दबिश दी. जहा ताश के पत्तो के साथ पांच हजार रूपये जप्त किये गये और आधा दर्जन जुआडिय़ों को पकड़ा गया. अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि द्वारिका नगर ग्रीनलैंड गार्डन के पहले रोड के किनारे बने मकान के ऊपरी तल पर कुछ जुआडी तास के पत्ते से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी एवं घेराबंदी कर आधा दर्जन लोगो को पकड़ा गया.
पकड़े गये सभी आरोपियो की तलाशी ली जाकर फड एवं पास से मिलाकर कुल 4950 रूपये एवं तास के 52 पत्ते जप्त कर किया गया. अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने तथा प्रकरण में सात वर्ष से कम की सजा का प्रावधान होने से आरोपीगणो को नोटिस देकरन्यायालय में उपस्थित होने हेतु कहा गया है. जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें नन्हेंलाल सोनी पिता राजा राम सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी अर्जुन नगर, संजय सोंधिया पिता कुंभकरण सोंधिया उम्र 25 वर्ष निवासी शास्त्री नगर अमहिया, दुर्गेश लखेरा पिता दिलीप लखेरा उम्र 21 वर्ष निवासी फोर्ट रोड अशोक के पेड़ के पास, भगवान दास साहू पिता रामावतार साहू उम्र 52 वर्ष निवासी धोबिया टंकी साहू मोहल्ला, राजा राम साहू पिता कोंदू लाल साहू उम्र 55 वर्ष निवासी बाणसागर कॉलोनी, राहुल सोंधिया पिता महेश सोंधिया उम्र 29 वर्ष निवासी शिवानी ट्रंक स्टोर के पास अर्जुन नगर शामिल है.
