महाकुंभनगर, 15 फरवरी (वार्ता) महाकुंभनगर सेक्टर 19 स्थित मोरी मार्ग पर लवकुश आयोध्या धाम पंडाल में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में आग लगी थी जिसे समय रहते बुझा दिया गया। हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को आग सेक्टर 19 मोरी मार्ग स्थित लवकुश अयोध्याधाम के पंडाल में आग लगी थी। सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद तुरंत घटनास्थल को चारों तरफ से घेरा कर दिया गया। मोके पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गयी।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग पूरी तरह से नियंत्रण में है।
गौरतलब है कि इससे पहले मेला क्षेत्र में चार स्थानों पर आग लग चुकी थी लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
