श्रीनगर में पुलिस ने आतंकी साजिश नाकाम कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया

श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने आज तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त कर एक आतंकी साजिश नाकाम कर दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ममता चौक, कोनाखान डलगेट के पास नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस की एक टीम ने बिना पंजीकरण संख्या वाली एक काले रंग की मोटरसाइकिल को

रोका। रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार और पीछे बैठे दो लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शाह मुतैयब और कामरान हसन शाह के रूप में हुई है। ये दोनों कुलीपोरा खानयार श्रीनगर के निवासी हैं और मोहम्मद नदीम, मेरठ, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में कावा मोहल्ला, खानयार में रह रहा है।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आरोपी बरामद हथियार और गोला-बारूद का इस्तेमाल करके इलाके में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

इस संबंध में खानयार पुलिस स्टेशन में यूएपीए और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने कहा, “उनके सहयोगियों, नेटवर्क और अन्य विध्वंसक तत्वों के साथ संभावित संबंधों की पहचान के लिए आगे की जाँच जारी है।”

 

Next Post

बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी सुलक्षणा पंडित

Fri Nov 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुलक्षणा पंडित को ऐसी शख्सियत के रूप में याद किया जायेगा जिन्होंने न सिर्फ अपने सुरों के जादू से बल्कि अपनी दिलकश अदाओं से भी सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। सुलक्षणा पंडित का जन्म वर्ष 1954 में हुआ था। वह संगीत-परिवार से ताल्लुक […]

You May Like