शेयर बाजारों में निवेशकों के डूबे 4.45 लाख करोड़ रुपये

मुंबई, 09 जनवरी (वार्ता) वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच चौतरफा बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और निवेशकों को 4.45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

बीएसई का सेंसेक्स आज 605 अंक (0.72 प्रतिशत) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 194 अंक (0.75 प्रतिशत) लुढ़क गया। इससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

विभिन्न शेयर बाजारों में कारोबार करने वाली कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 4,44,832 करोड़ रुपये घटकर 4,68,50,471 करोड़ रुपये रह गया। यह 18 दिसंबर 2025 के बाद का निचला स्तर है। इससे पहले गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर कुल बाजार पूंजीकरण 4,72,95,304 करोड़ रुपये था।

बीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकेले शीर्ष 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 57,312 करोड़ रुपये घटा है। उल्लेखनीय है कि कुल बाजार पूंजीकरण में शीर्ष 10 कंपनियों का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक है।

 

 

Next Post

म्यूचुअल फंड का एयूएम पिछले साल 20 प्रतिशत बढ़ा, 80 लाख करोड़ के पार पहुंचा

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) म्यूचुअल फंड के प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) में साल 2025 में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 80 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एएफएमयू) ने शुक्रवार को दिसंबर 2025 के आंकड़े जारी किये। इसमें बताया गया है कि […]

You May Like