घर बैठे कमाई का झांसा, युवक से 37 लाख की ठगी

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत अमखेरा में रहने वाले एक युवक को साइबर अपराधियों ने वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क के जाल में फंसाया। सीक्रेट एस्केप्स ऐप पर होटल रेटिंग का झांसा देकर 37, 00, 423 रुपये का चूना लगा दिया। शातिर ठग ने पीड़ित को इस कदर अपने चंगुल में लिया कि उसने खुद की जमा-पूंजी तो गंवाई ही, साथ ही अपनी पत्नी, दोस्तों और परिचितों के खातों से भी पैसे उधार लेकर अपराधियों के हवाले कर दिए। जानकारी अनुसार जागृतिनगर, अमखेरा निवासी विक्रांत साहू 29 वर्षीय का विक्की साहू के नाम से टेलीग्राम और व्हाट्सएप चलाता है। उसका मुख्य बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मिलौनीगंज शाखा में है।

उसके टेलीग्राम पर अदिति रियांश नाम की एक आईडी से मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि आपको कुछ नहीं करना है, बस घर बैठे हमारे ऐप पर होटलों को ऑनलाइन रेटिंग देनी है, जिससे आपको मोटा कमीशन मिलेगा। साइबर ठगों ने विक्रांत को अपने जाल में फंसाने के लिए एक सोची- समझी स्क्रिप्ट पर काम किया। शुरुआती रेटिंग टास्क पूरा करने पर विक्रांत के खाते में 1, 024 का असली मुनाफा भेजा गया। विक्रांत से 10,000 का रिचार्ज कराया गया और तुरंत 17, 546 वापस देकर उसका भरोसा पक्का कर दिया गया। फैमिली ट्रिप का विशेष ऑफर देकर 20, 960 का निवेश कराया गया, जिसके बदले पीड़ित को 42,573 का बड़ा रिटर्न मिला।

यहीं से पीड़ित जालसाजों की हर बात पर आंख बंदकर भरोसा करने लगा। ठगों ने विक्रांत का पैसा होल्ड करना शुरू कर दिया और विड्रॉल के लिए और रकम जमा करने का दबाव बनाया। विक्रांत ने बिना सोचे-समझे बैंक खातों से ट्रांजैक्शन किए। खुद का खाता और पत्नी, साथी शुभम विश्वकर्मा, परिचित अंकिता गुप्ता के खातों से भी भारी-भरकम रकम भिजवाई। जालसाजों ने किश्तों में विक्रांत के खातों से कुल 37, 61, 566 जमा करवा लिए। इसके एवज में विक्रांत को शुरुआत में केवल 61,143 का ही रिफंड मिला। जब पीड़ित ने अपने 37 लाख से अधिक रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसकी आईडी ब्लॉक कर दी और संपर्क तोड़ दिया।

Next Post

12 केस वाले आरोपी के पास मिली 5.20 लाख की एमडी

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर: हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पहले से दर्ज आरोपी फैजान पठान उर्फ बारीक को क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. डीआरपी लाइन अस्पताल के सामने शांतिपथ रोड पर संदिग्ध हालत में मिले आरोपी की तलाशी में उसकी पैंट […]

You May Like

मनोरंजन