उमरिया। नगर पालिका पाली के राजस्व विभाग पर एक महिला ने रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि उसने कर्मचारियों को 1000 दिए, फिर भी उसका निर्माण कार्य रोक दिया गया। घटना वार्ड क्रमांक 14 की बताई जा रही है।
सहायक राजस्व निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुष्पराज हंसराज द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल बनाई जा रही थी, जिसे रोक दिया गया और नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह कोई ठोस सबूत नहीं दे सकी।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है और लोग नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
