देहरादून, 30, जून (वार्त) उत्तराखंड के आयुक्त, गढ़वाल मंडल, विनय शंकर पांडे ने सोमवार सुबह बताया कि चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का रविवार को लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है।
आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
